आसमान से ​गिरी आफत: जिले में पिछले वर्ष से इस वर्ष में हुई 3 गुना वर्षा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। 31 जुलाई तक पानी के लिए तरसते लोग अब भगवान से पानी बंद होने की कामना कर रहे है। जिले में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक बारिश ने जलसंकट उत्पन्न कर दिया। अब लोगो को आसमान से गिरती बूंदे आफत दिख रही है।

लगातार गिरते बारिश के कारण जिले की रफ्तार थम गई हैं। 1 अगस्त रविवार की शाम से जिले के आसमान में मंडरा रहे बादलो ने बरसना शुरू किया तो जिले के तमाम सूखे पडे तालाब खतरे के निशान को छू गए। नादिया अपनी समीए तोड चुकी हैं। चारो ओर से आगमन बंद हैं। दर्जनो गांव बाढ की चपेट में हैं और रेस्क्यू जारी हैं। अब आर्मी की आमद भी कल हो जाऐगी।

अखिर कितना वर्षा है पानी यह सवाल सभी के मन में है। आंकडो पर नजर डाले तो पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष 3 गुना बारिश हो चुकी है। 1 जून से 2021 से अभी तक 896 मि.मी वर्षा दर्ज हुई हैं। पिछले वर्ष की बात करे 1 जून 2020 से 3 अगस्त 2021 तक  267.42 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

सोमवार से खबर मंगलवार की शाम तक शिवपुरी में 470 मि.मी वर्षा,बैराड में 227 मि.मी.नरवर 206 मि.मी.करैरा 272 मि.मी.पिछोर 417 मि.मी.कोलारस 320 मि.मी.बदरवास 192 मि.मी.वर्षा,खनियाधाना 327 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।

वही अब टोटल आंकडे की बात करे तो 1 जून आज तक बैराड में 1082 मि.मी वर्षा पोहरी 1008 मि.मी.शिवपुरी 1016 मि.मी.नरवर106 मि.मी. करैरा 892 मि.मी. पिछोर 808 मि.मी.कोलारस 920 मि.मी. बदरवास 843 मि.मी.खनियाधाना 751 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई हैं।