शिव की पुरी में यमराज का तांडव: किलर कोरोना ने ली 12 लोगों की जान - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिव की पुरी शिवपुरी में यमराज का ताडण्व जारी हैं,प्रतिदिन मरने वालो की संख्या में ईजाफा होता जा रहा हैं,हम केवल बेबसो की तरह देखते रह रहे हैं। कोरोना के कारण कई परिवार उजड गए हैं आज कोरेाना का कहर जिले पर जारी रहा और 12 लोगो की सांसे इस दुष्ट कोरोना ने थाम दी हैं। किलर कोरेाना ने प्रधान न्यायाधीश से लेकर 31 वर्ष के सॉफ्टवेयर इंजीनियर तक को नही छोडा।

पिछले 24 घंटो में शिवपुरी के लिए दुखभरी खबरे आती रही। शुक्रवार को कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश शिवचरण पांडे निवासी फिजिकल कालोनी शिवपुरी ने उपचार के दौरान ग्वालियर में सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से न्यायालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

विमल कुमार गुप्ता पुत्र रामप्रसाद उम्र 45 वर्ष निवासी लुकवासा की मृत्यु दोपहर 3:38 पर जिला अस्पताल, ग्राम बरेठा निवासी उदयभान पुत्र हरेंद्र सिंह उम्र 57 वर्ष ने आज दोपहर 1:45 पर जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। ग्रामीण अंचल के लोगों के बीच यह संक्रमण किस हद तक पैठकर चुका है, यह सामने आ रहे मौत के मामलों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।

ग्राम खोकर कोलारस निवासी धर्मेंद्र रावत पुत्र मुरारी रावत उम्र 35 वर्ष ने जिला चिकित्सालय में 10:15 पर दम तोड़ दिया। ग्राम बदरवास निवासी कल्याण सिंह यादव पुत्र हिम्मत सिंह यादव की मृत्यु कल 7:42 पर जिला चिकित्सालय शिवपुरी में हुई। जबकि अमर सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी अशोकनगर ने 11:44 पर आज मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

शहर के प्रतिष्ठित राजोरिया टाइपिंग इंस्टीट्यूट के संचालक अनिल राजोरिया आज मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग हार गए। चंद्रकुमार जैन शास्त्री आमोल वाले उम्र 70 वर्ष का भी निधन हो गया वहीं आमोल के ही युवक राजीव जैन मीनू भी जिदगी की जंग हार गए। शिक्षक रिषी वैरागी निवासी बदरवास की धर्मपत्नि श्रीमती मीना जैन का भी कोरोना से आज निधन हो गया।वही करैरा के युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित जैन उम्र 31 साल का भी कोरोना के कारण दुखद निधन हो गया हैं।