श्योपुर के पंकज धाकड़ का करैरा में एक्सीडेंट, मौत, बैराड़ का रवि धाकड़ गंभीर रूप से घायल | karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के रामू होटल के पास हाईवे से आ रही है। जहां बीती शाम नव वर्ष पर दो युवक अपनी बाईक से मां पीताम्वरा के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर सामने अचानक एक भैंस आ गई। जिसे बचाने के फैर में बाईक फिसल गई। जिससे बाईक पर सबार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में बाईक सबार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए करैरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रवि धाकड पुत्र दिनेश धाकड उम्र 19 साल निवासी मारौरा थाना बैराड अपने साथी पंकज धाकड पुत्र कल्याण सिंह धाकड उम्र 19 साल निवासी मगरधा थाना श्योपुर के साथ अपनी बाईक से मां पीतांबरा के दर्शन कर लौट रहा था। तभी रामू होटल के पास हाईवे पर अचानक भैंस बाईक के सामने आ गई। जिससे टकराने के बाद बाईक फिककर डिवाईडर में जा लगी।

इस हादसे में पंकज धाकड पुत्र कल्याण सिंह धाकड निवासी मगरधा श्योपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रवि धाकड निवासी मारौरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।